मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।किशनगढ़: गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन विषय पर शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका...

किशनगढ़: गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन विषय पर शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में ब्रह्माकुमारी द्वारा किया गया कार्यक्रम

किशनगढ़,मध्य प्रदेश: किशनगढ़ के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन थीम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर भाव का संदेश देने के लिए शासकीय कस्तूरबा गांधी(RMSA) बालिका छात्रावास किशनगढ़ में बिजावर सेवा केंद्र संचालिका  बीके प्रीती दीदी ने अपने वक्तव्य में कहां की आपके बड़े आपके लिए मार्गदर्शक हैं ना कि मार्ग रोकने वाले, अभी आप सभी बालिकाएं छोटी हैं इसीलिए उनको समझ नहीं पाए लेकिन वह अनुभवों की खान है, इसीलिए उनके अनुभवों की बातों का सम्मान करें सभी बड़े हमारे हित के लिए बात करते हैं। जैसे आपकी छात्रावास में दीदी है,यह भी आपकी मां जैसी है यह कहीं पर भी छुट्टी लेकर नहीं जाती यह कितनी छुट्टी ले सकती हैं अपने लिए, ना के बराबर इतना त्याग आपके लिए, तो इन सभी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।  प्रोग्राम में छात्रावास की वार्डन कविता कौर सहित स्टाफ मौजूद रहा।  बीके प्रीती दीदी ने सभी अतिथियों का माला और पट्टी पहनकर सम्मान किया ईश्वरीय सौगात दी।  प्रोग्राम के अंत में सभी बालिकाओं को ईश्वरीय प्रसाद वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments