फरीदाबाद, हिरयाणा। 15 दिसंबर 2025 को, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेक्टर 16, फरीदाबाद में परम पूज्य दादा लेखराज उर्फ प्रजापिता ब्रह्मा बाबा जी की 149वीं जन्म जयंती का पावन उत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस विशेष दिवस को संस्थान द्वारा “विश्व आध्यात्मिक उत्थान दिवस” के रूप में स्मरण किया गया, जिसने विश्वभर से आए आध्यात्मिक प्रेमियों को एक सूत्र में पिरोया। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय और ब्रह्माकुमारीज़ फरीदाबाद सेक्टर 16 से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी बी. के. कंचन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार ब्रह्मा बाबा, जिनके माध्यम से सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा शिव ने पुनः इस धरा पर ज्ञान, योग और शक्ति के सागर को प्रवाहित किया। कि ब्रह्मा बाबा ने स्वयं के जीवन को पवित्रता, शांति और सुख का आदर्श बनाकर अनेकों आत्माओं को ईश्वरीय मार्ग की राह दिखाई।
उत्सव का उद्देश्य: ब्रह्मा बाबा के जीवन मूल्यों को याद करते हुए विश्व में आध्यात्मिक उत्थान और शांति की स्थापना का संकल्प लेना।
आदर्श जीवन: वक्ताओं ने बताया कि ब्रह्मा बाबा ने अपने जीवन को एक ‘भागीरथ’ की तरह बनाया, जिन्होंने ज्ञान गंगा को धरती पर उतारने में ईश्वरीय सहयोग दिया।
संकल्प: सभी उपस्थित लोगों ने ब्रह्मा बाबा को कोटि-कोटि वंदन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने और विश्व में शांति, पवित्रता और भाईचारे के प्रकंपन फैलाने का संकल्प लिया।






