आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 149वीं जन्म जयंती पर मुख्यालय शांतिवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस अवसर पर संस्था के महासचिव बीके करुणा भाई, मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु भाई, मुख्यालय संयोजिका बीके चंदा, ओम शांति मीडिया पत्रिका के संपादक बीके गंगाधर, बीके तुलसी भाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्मा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित कर अपने भाव रखे।
ब्रह्मा बाबा के माध्यम से सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा शिव ने इस धरा पर पुनः ज्ञान, योग और शक्ति के दिव्य सागर को प्रवाहित किया। स्वयं ईश्वरीय मर्यादाओं में चलकर ब्रह्मा बाबा ने अपने जीवन को आदर्श बनाते हुए असंख्य आत्माओं को पवित्रता, शांति और सुख के मार्ग पर अग्रसर किया।इसी कारण यह दिन सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु “विश्व आध्यात्मिक उत्थान दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है।





