अहमदाबाद-इंडिया कॉलोनी,गुजरात। सेवाकेंद्र द्वारा “श्रेष्ठ विचार, मधुर व्यवहार, सुखमय संसार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रखर वक्ता बी. के. शिवानी दीदी पधारे थे। इस विशाल कार्यक्रम में 5000 से भी अधिक लोग जुड़े थे जिसमे से उद्योगपती, डॉक्टर्स, बिल्डर और ऑफिसर्स जैसे 200 से भी अधिक VIP ने भाग लिया था।


“श्रेष्ठ विचार, मधुर व्यवहार, सुखमय संसार” – इस विषय पर शिवानी दीदी ने कैसे अपने संसार में लोगों के साथ मधुर व्यवहार कर अपना संसार सुखमय बना सकते है इस विषय पर विस्तार से समझाते हुए कहा की हरेक व्यक्ति स्वयं के अंदर दैवी गुण धारण देवता बन सकता है और जीवन को सुखी बनाकर अपने घर को मंदिर बना सकता है। अगर घर में 1 व्यक्ति भी स्वयं को चेंज कर लेता है तो घर मंदिर बन सकता है।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहमदाबाद के मेयर श्रीमती प्रतिभा जैन, विधायक श्री कंचनबेन रादडिया, दिनेश कुशवाह और आशीर्वचन देने के लिए मणिनगर सब जोन इंचार्ज आदरणीय नेहा दीदी जी पधारे थे। इस कार्यक्रम के शुरुआत में मंचासीन मेहमानों का स्वागत किया गया। शॉल द्वारा सभी मेहमानों का सम्मान किया गया और सभी मेहमानों को ईश्वरीय सौगात और प्रभु प्रसाद भी दिया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सिंगर ब्रह्माकुमारी डॉ दामिनी बहन भी पधारे थे जिन्होंने अपने सुरीली आवाज से मधुर गीत सभा में बैठे हुए सभी श्रोताओं को सुनाकर उन्हें खुश कर दिया था।
दूसरे दिन सेवाकेंद्र पर सभी ब्रह्मा वत्सो को आदरणीय शिवानी दीदी ने मुरली क्लास भी कराया। अंत में सभी को टोली और ब्लेसिंग भी दिया।








