मुख पृष्ठसमाचारशिव शक्ति भवन सेवा केंद्र पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया...

शिव शक्ति भवन सेवा केंद्र पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बीदर,कर्नाटक: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारीज शिव शक्ति भवन सेवा केंद्र पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजयोगिनी बी के सुमंगला दीदी तथा राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान छोटे बच्चे तथा किशोरों को श्री कृष्ण राधा तथा श्रीलक्ष्मी श्रीनारायण के रूप में सुंदर सजाया गया।
आदरणीय सुमंगला दीदी ने सभी बच्चों को माखन खिलाया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति से वातावरण में खुशियों का संचार किया।
अंत में दहीहंडी तोड़कर कार्यक्रम का समापन किया गया। सतयुग की याद दिलाने वाला यह मनमोहक दृश्य देखने के लिए दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बीके पारु बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments