सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश। ब्रह्माकुमारी केंद्र में रविवार को विश्व ध्यान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी केंद्र मंडी की प्रभारी बी.के. शीला दीदी, ब्रह्माकुमारी सुंदरनगर प्रभारी बी.के. शिखा दीदी, ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू से आए बी.के. हल्दर भाई व आई आई टी मंडी से न्यूरो साइंटिस्ट डॉ. रामाजयम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी शीला दीदी ने राजयोग मेडिटेशन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हुए कहा कि सभी लोगों को नियमित रूप से ध्यान करना चाहिए। ब्रह्माकुमारी शिखा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी केंद्र सुंदरनगर में सैकड़ों लोग प्रतिदिन ध्यानाभ्यास से सकारात्मक परिवर्तन अनुभव कर रहे हैं।
बी.के. हल्दर भाई ने कहा कि 140 से अधिक देशों में ब्रह्माकुमारी ध्यान के पिछले 90 वर्षों में करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। मेडिटेशन के अभ्यास से अनेक रोगों के लक्षणों में कमी आ रही है, जहां दवाइयां भी पूरी तरह असर नहीं दिखा रहीं, वहां मेडिटेशन सहायक सिद्ध हो रहा है। इस मौके पर बी के सोनिया बहन द्वारा लगभग 200 लोगों को मेडिटेशन ध्यान विधि का अनुभव करवाया गया।








