मथुरा,उत्तर प्रदेश: अंतराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ,16 वी बटालियन सी आर पी फ और मथुरा रिफाइनरी सी आई स फ में प्रशिक्षुओं के लिए विशेष राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य राजयोग ध्यान की सरल विधि, उनके व्यावहारिक स्वरूप तथा जीवन में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक लाभों से परिचित कराना रहा।
मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था के स्थानीय रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा दीदी जी ने राजयोग ध्यान की विधि को सरल शब्दों में समझाया और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रिफाइनरी मे चीफ मैनेजर बी के प्रमोद वर्मा ने राजयोग से दैनिक कार्य छेत्र मे होने वाले व्यावहारिक लाभों पर प्रकाश डाला तथा बीके आलोक जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी महिलाओं द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान में स्थित है। संस्था विगत 90 वर्षों से समाज में नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु निःशुल्क ध्यान शिक्षा प्रदान कर रही है। बीके पूजा ने प्रशिक्षुओं को ध्यान की गहन अनुभूति कराई।












