बीदर,कर्नाटक। राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य ब्रह्मा कुमारिज रामपुरे कॉलोनी बीदर, कृषि विभाग एवं कृषिक समाज बीदर के सहयोग से जिले के उन्नत किसानों के लिए शाश्वत यौगिक खेती एवं प्राकृतिक खेती विषय पर विशेष सत्र का सफल आयोजन किया।
उससे पूर्व सुबह 9 से 10 बजे तक शहर के मुख्य मार्ग पर किसान जन जगृति मोटर साइकिल रैली निकाली गई।
शहर के सपना कंवेंशन् हॉल मे आयोजित इस कार्यक्रम मे बीदर जिले के 7 उन्नत किसानों का सम्मान ब्रह्मा कुमारिज एवं कृषि विभाग की ओर से किया गया।
उद्घाटन सत्र:
कार्यक्रम की शुरुआत रयत सम्मान गीत से की गई। तत्पश्चात अतिथियों का तिलक, पुष्पगुच्छ , शॉल देकर स्वागत किया गया।
नाट्य श्री अकादमी के छात्रों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुति दी गई।
पौधों को जल अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज् हुआ।
कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलीत कर उद्घाटन किया गया। मुख्य रूप से
राजयोगी बीके सुमंत भाई, मुख्यालय संयोजक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग ,माउन्ट आबू, राज योगिनी सुमंगला दीदी, डायरेक्टर राजऋषिवन, बीदर, राजयोगी सुनंदा दीदी, संचालिका शिव शक्ति भवन, बीदर, बहन शिल्पा शर्मा, आईएएस, कलेक्टर, बीदर, भ्राता आशीष रेड्डी, आईएफएस DFO, बीदर सिस्टर देविका R, JDA, बीदर, भ्राता BG शेटकार,प्रेजिडेंट चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,बीदर , भ्राता सिद्रामया स्वामी,प्रेजिडेंट कर्नाटका प्रदेश कृषिक समाज, भ्राता माधव राव मिसाले, पूर्व जिला परिषद् शिक्षा सभापति, बीदर , भ्राता गंगाराम सौदागर, पूर्व विधायक, तेलंगाना, भ्राता शिवराज पाटिल, प्रेजिडेंट वन्दे मात्रम स्कूल, बीदर, बहन आरती पाटिल,ADA, बीदर, भ्राता रविंद्र देशमुख, RTD. कृषि वैज्ञानिक, बीदर, भ्राता उमाकांत विश्वनाथ, वाईस प्रेजिडेंट कर्नाटका प्रदेश कृषिक समाज, बीदर आदि
उपस्थित रहे।
तत्पश्चात वंदे मातरम् पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने सुंदर नृत्य नाटिका से सभीको धरती बचाओ.. का दिव्य सन्देश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता राजयोगी भ्राता सुमंत भाई ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा सच्चा किसान वो जो माँ भारती की पोषण करे न की शोषण करें। किसान सबका अन्नदाता है। सभी व्यवसायों मे उत्तम हैं खेती। उन्होने आगे कहा ज्यादा उत्पादन की लालसा मे हमने हमारी ऋषि कृषि प्राचीन परंपरा को खो दिया है। जो भूमि की जरूरत नही ऐसी दवाइयों को जमीन डालना आरंभ किया और आज जो मुलायम सी धरती माँ को पत्थर जैसी बंजर बन गई है। आज आवश्यकता है शाश्वत यौगिक प्राकृतिक खेती की। ब्रह्मा कुमारिज् राजयोग से हमारे किसान भाई बहने चमत्कारी परिणाम प्राप्त कर सकते है।इसलिए प्राकृतिक खेती अपनाइये। सभी केलिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था
की गई थी।
जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा ने कहा किसानों ही है जिनके कारण से आज हम तीन टाइम का खाना खा सकते है। हरित क्रांति भी आप किसानों की देन है। आप किसानों का देश की उन्नति मे बड़ा रोल है।
DFO भ्राता आशीष जी ने ब्रह्मा कुमारिज् के कार्य की साराहना करते हुए कहा- मैं Upsc के दौरान नियमित ब्रह्मा कुमारी शिवानी दीदी के लेक्चर सुनता रहता था, जिससे मन शांत और सकरात्मक रहता था उन्होने किसानों को अग्रो फॉरेस्ट के लिए प्रेरित किया
उपस्थित महानुभावों मे कृषि विभाग की तरफ से JDA मैडम देविका जी,ADA बसव कल्याण , भ्राता मलिकार्जुन, ADA औराद, आरती पाटिल के अलावा तेलंगाना के पूर्व विधायक भ्राता गंगाराम, महाराष्ट्र के पूर्व जिला परिषद सभापति भ्राता मिसाले, कर्नाटक कृषक समाज के अध्यक्ष भ्राता सिद्रमया आदि ने इस अवसर पर किसानों को मार्गदर्शन किया।
राजयोगिनी सुमंगला दीदी ने, शुभकामनाएं देते हुए कहा किसान सच्चे अर्थ में नेक्स्ट टू गॉड है खेती एक शुद्ध बिजनेस है। किसान अगर अनाज उगाएगा नहीं तो सारा विश्व भूखा रह जाएगा इसलिए किसान भारत की शान है।
अंत मे राजयोगिनी सुनंदा दीदी ने सभी उपस्थित महानुभावों तथा किसानों का आभार व्यक्त किया। बी के लक्ष्मी बहन और बी के गंगा बहन ने सुचारू रूप से मंच संचालन किया।
करीब 500 से अधिक किसानों ने शिरकत की।









