मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।अलीराजपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम

अलीराजपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम

अलीराजपुर,मध्य प्रदेश। दिसंबर,चिन्ता, तनाव, भय, दुख और अशान्ति के कारण बीमारियाँ बढ़ रही हैं। तनाव से बचने के लिए बच्चा बन जाएं और मुस्कुराना सीखें। जब हम तनाव में होते हैं तो इससे हमारी धमनियों में ब्लाकेज होना शुरू हो जाता है। कोलस्ट्रोल बढ़ जाता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के विशेषज्ञ ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरखड़ में विद्यार्थियों को विचार परिवर्तन से जीवन परिर्वन के बारे में बताते हुए कहा कि विचारों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अपनी सोच को बदल लो तो जीवन बदल सकता है। उन्होंने बतलाया कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए माइण्ड का सेट होना जरूरी है। माइण्ड को सेट नहीं करेंगे तो पूरा जीवन अपसेट हो सकता है। जीवन में खुशियाँ पाना चाहते हैं तो हमें वर्तमान में जीना सीखना होगा। न तो बीती बातों का चिन्तन करें और न ही भविष्य की चिन्ता करें। अभी जो हमारे पास है उसका आनन्द लें।
उन्होंने कहा कि इन्सान ने कम्प्यूटर को बनाया है। कम्प्यूटर ने इन्सान को नहीं बनाया है। तो सोचो हमारे अन्दर कितनी असीमित शक्तियाँ निहित हैं। हमारा अवचेतन मन एक जिन्न की तरह है। हम उसे जो भी कमाण्ड देंते हैं वह उसे ज्यों का त्यों स्वीकार कर लेता है। जरूरत अपनी शक्तियों को पहचानने की है। हमारे अन्दर एक हीरो छिपा हुआ है। हमारा माइण्ड सेट हो तो हम सब कुछ कर सकते हैं।
ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि कोई भी नशा हमारी शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है ।याददाश्त शक्ति पर चोट पहुंचती है। चाहे हमें अहंकार का, होशियारी का, शराब का, तंबाकू का गुटका का इत्यादि यह सब नशे हमारे मस्तिष्क को कमजोर करता है।निगेटिव एनर्जी से आत्मा रूपी बैटरी डिस्चार्ज होती है। घर में यदि कलह-क्लेष है इसका मतलब है कि बैटरी डिस्चार्ज है। मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा को याद करने से परमात्म शक्ति हमें प्राप्त होती है। उन्होंने बतलाया कि यदि लगातार इक्कीस दिनों तक खराब रिलेशन वाले व्यक्ति को पाजिटिव वायब्रेशन दिए जाएं तो उसके प्रभाव से खराब रिलेशन भी ठीक हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments