मुंबई-पवई, महाराष्ट्र: स्थित भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज IIT बॉम्बे (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे) में एक विशेष सेवा का आयोजन हुआ।
बी.के. बाला किशोर भाई, जो बाबा की डिजिटल सेवा के निमित्त सेवा कर रहे हैं, उन्हें IIT बॉम्बे के प्रोफेसर दीपक मारला (Vice Chairperson, Flourishing Hub, IIT Bombay) द्वारा के लिए आमंत्रित किया गया।
इस सत्र में
- डिजिटल एडिक्शन का न्यूरोसाइंस
- आदतों को बदलने का विज्ञान
- डिजिटल वेलनेस
- ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने के उपाय
जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
इस सत्र को बहुत अच्छा फीडबैक मिला।
करीब 70 छात्रों ने भाग लिया, प्रोफेसर्स भी उपस्थित रहे। जिनमें से 65 छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम में “फोकस और डिजिटल वेलनेस” विषय जोड़ने पर सहमति व्यक्त की।





