इंदौर- गंगोत्री विहार, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय बालिका दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज, ज्ञानदीप भवन ,श्री साइ गंगोत्री विहार इंदौर में “संस्कारों की धरोहर बेटियां” विषय पर एक प्रेरणादायी एवं संस्कारपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नैतिक मूल्यों, आत्मिक शक्तियों एवं श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करना था।





