आगरा, उत्तर प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ब्रह्माकुमारीज़ आर्ट गैलरी एवं म्यूज़ियम, आगरा के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर न्यू सुरक्षा विहार एवं, ज्ञान सरोवर सेंटर एवं ब्रह्माकुमारीज़ म्यूज़ियम, न्यू सुरक्षा विहार की ओर से मदर कॉन्वेंट स्कूल, आगरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच आत्मबल एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके सावित्री बहन ने बच्चों को अपने भीतर छिपी शक्तियों को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आत्मबल से ही आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होती है और बचपन से ही ऐसे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ आर्ट गैलरी एवं म्यूज़ियम, आगरा की ओर से बीके मधु बहन, बीके माला बहन एवं बीके संगीता बहन (न्यू सुरक्षा विहार, ज्ञान सरोवर सेंटर, म्यूज़ियम) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी बहनों ने बच्चों एवं शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए आध्यात्मिक मूल्यों के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए तथा सभी ने मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं मूल्यनिष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।










