मुख पृष्ठUncategorizedअंबिकपुर: ब्रह्माकुमारी संस्था में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

अंबिकपुर: ब्रह्माकुमारी संस्था में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संचालिका बीके विद्या दीदी ने सभी भाई बहनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हमें भारत में जो भी कानून बने हुए हैं उन हर नियमों का पालन करते भारत को स्वर्ग बनाने के संकल्प को साकार करना है। हम स्वयं जितना नियमों में बंधकर चलेगें उतना महान बनेंगे । जैसा कर्म मैं करूंगा मुझे देख और करेंगे। परमात्मा द्वारा धरती पर आकर हमें श्रेष्ठ श्रीमत देते हैं उस श्रीमत पर संपूर्ण रीति से चलकर स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन द्वारा स्वयं के जीवन को परिवर्तन कर भारत को स्वर्ग बनाने में मददगार बनना है। भारत सोने की चिड़िया थी तब मर्यादित देवी देवताएं रहते थे ।जब मर्यादाओं को तोड़ा तो यह भारत स्वर्ग से नरक बन गया। अब फिर से परमात्म श्रीमत द्वारा भारत को स्वर्ग बनाना है। इस उपलक्ष्य पर डीएसपी बीके महालक्ष्मी द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा परमात्म श्रीमत द्वारा ही भारत को फिर से स्वर्ग बना सकते हैं। बीके सुरेंद्र दुबे ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं संदेश देते हुए कहा की गणतंत्र दिवस एक राष्ट्र विधान है उसी तरह परमात्मा के अनादि विधि विधान द्वारा हम श्रेष्ठ कर्म कर भारत को नई दुनिया बना सकते हैं क्योंकि जैसा कर्म हम करेंगे हमें देख और करेंगे। बी एस कटलरिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी उन्होंने बताया कि परमात्मा ने इस सृष्टि के लिए 5000 वर्ष का जो नियम बनाए हैं उन नियमों पर चलकर भारत को सतयुगी दुनिया में परिवर्तन कर सकते हैं। जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अदिति और परी ने नृत्य प्रस्तुत किया एवं बीके रेखा ने देशभक्ति गीत गाया। बीके ममता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े काफी भाई बहन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments