मुख पृष्ठUncategorizedमऊ: श्रद्धांजलि (Tribute) : राजयोगिनी ब्र कु गोमा दीदी, प्रभारी, मोहम्दाबाद गोहना...

मऊ: श्रद्धांजलि (Tribute) : राजयोगिनी ब्र कु गोमा दीदी, प्रभारी, मोहम्दाबाद गोहना मऊ का अव्यक्तारोहण

मऊ, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज मऊ की संचालिका बी के विमला दीदी की लौकिक माताजी जो की मोहम्मदाबाद गोहना स्थित ब्रह्माकुमारीज शाखा की प्रभारी थीं, उन्होंने दिनांक 2 जून को संस्था के मऊ स्थित शाखा में प्रातः 9:30 बजे अपनी नश्वर देह का त्याग कर परमात्म गोद ली।

पिछले करीब 46 वर्षो से संस्था से आबद्ध होकर लगभग 36 वर्षो से आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा में तन, मन, धन व जन सहित सपरिवार अपना जीवन ईश्वरीय मार्ग पर समर्पित करने वाली ब्रह्माकुमारी गोमा दीदी का जीवन नारी शक्ति का चैतन्य प्रतिविम्ब था। दिव्यता, धैर्यता, शांति, पवित्रता और सरल चित्त की धनी गोमा दीदी ने अपनी अनोखी सेवा से सभी का दिल जीत लिया था। मातृवत और स्नेहिल ईश्वरीय
पालना देने का संस्कार और एक बाबा के बल, भरोसे में चलने के गुण ने उन्हें सदा निश्चिंत और खुशहाल रखा। उनकी अलौकिक पालना ने कई कन्याओं और कुमारों को समर्पण जीवन की राह दिखाई।

80 वर्ष की शारीरिक अवस्था में भी आपके अन्दर एक अनोखी ऊर्जा और आध्यात्मिक ओज था। आप ने संस्था के सेवाओं की विस्तार और जनमानस की आध्यात्मिक सेवाओं में अपना सर्वस्व अर्पण किया । आपके परिवार के सदस्य संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय सारनाथ, गाजीपुर, मऊ से लेकर नेपाल स्थित विभिन्न शाखाओं में अपनी विशेष सेवा प्रदान कर रहे हैं।

ब्रह्माकुमारी गोमा दीदी का पार्थिव शरीर 2 जून को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मऊ शाखा के सभागार में रखा गया है। दिनांक 3 जून को भोर में 6 बजे पार्थिव शरीर को मऊ स्थित शाखा से मोहम्मदाबाद गोहना स्थित संस्था की शाखा में ले जाकर कुछ पल के लिए दर्शनार्थ रखने के बाद 10 बजे तक सारनाथ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ले जाया जाएगा। वहाँ पर पार्थिव शरीर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखने के बाद सायं काल करीब 3 बजे हरिश्चंद्र घाट में अन्तिम संस्कार हेतु ले जायेंगे।

उनके अंतिम दर्शन हेतु अनेकों श्रद्धालुओं के साथ संस्था के पूर्वी उ प्र और नेपाल से संस्था के अनेक समर्पित सदस्यों, शाखा संचालिका और अन्य बहन भाइयों के आने का क्रम जारी है।

ऐसी दिव्य और सदा हर्षितमुख, प्रसन्नचित्त, एक बल, एक भरोसे रहने वाली महान आत्मा के प्रति हम सभी बनारस जोन निवासी दैवी परिवार हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments