नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश। “वरिष्ठ जन हमारे समाज की वो मज़बूत जड़ें हैं, जिनके अनुभवों की छांव में नई पीढ़ी पुष्पित और पल्लवित होती है।” इसी पावन उद्देश्य के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ‘दिव्य संस्कार भवन’ में “गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह मिलन एवं कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया |
यह कार्यक्रम विशेष रूप से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (RERF) और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मध्य हुए ऐतिहासिक समझौते (MoU) के तहत आयोजित किया गया।
इस “संगम” अभियान के माध्यम से अब अगले तीन वर्षों तक संपूर्ण भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम और कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कोठारी, गणेश चतुर्वेदी अध्यक्ष वरिष्ठ जन परिषद, मदन गोपाल शर्मा संस्कृत प्रभारी, जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या कोठारी ,मीनल शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट,द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गरिमामयी बेला में गणेश चतुर्वेदी (वरिष्ठ जन परिषद), मदन गोपाल शर्मा (पूर्व संस्कृति प्रभारी), वरिष्ठ अधिवक्ता विनय जैन, रमाकांत गुप्ता एवं रामशंकर वर्मा जी भी दीप प्रज्वलन में सहयोगी बने बहनों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
बाल एवं युवा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई एक प्रेरणादाई लघु नाटिका इस नाटिका के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति आदर और परिवार में उनके महत्व को बहुत ही सुंदरता से दर्शाया गया, जिसे देख उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और सेवा के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
ब्रह्माकुमारी की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बताया कि वृद्धावस्था अनुभव, संयम और आत्मिक शक्ति का अनमोल भंडार है। विधायक जालम सिंह पटेल ने भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ के इस संयुक्त प्रयास (MoU) की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज में बुजुर्गों के प्रति नई चेतना जागृत करेगा। गणेश चतुर्वेदी एवं मदन गोपाल शर्मा ने भी वरिष्ठों के ज्ञान को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।ब्रह्मा कुमारी अनुपमा दीदी ने सभी को राजयोग अनुभूति करायी |
मीनल शर्मा फिजियोथैरेप द्वारा बुजुर्गों को कुछ एक्सरसाइज की टिप्स बताई गई |
ईश्वरीय सौगात और प्रभु प्रसाद वितरण
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की ओर से उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं अतिथियों को ‘ईश्वरीय सौगात’ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर सभी बुजुर्गों के चेहरे पर एक विशेष आत्मिक संतोष दिखाई दिया। अंत में सामूहिक ‘प्रभु प्रसाद’ वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने इस राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।इसके उपरांत आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों ने भी विषय से संबंधित संक्षिप्त वक्तव्यों के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ एवं विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।










