कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: परम श्रद्धेय राजयोगिनी तपस्विनी कृष्णा दीदी (कुल्लू, हिमाचल प्रदेश) ने 12 फरवरी 2026 प्रातः 4 .30 बजे अपनी भौतिक देह त्यागकर बापदादा की गोद ली – यह समाचार समस्त ब्रह्माकुमार परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
दीदी जी मम्मा-बाबा के समय से ही ज्ञान में थीं और अपने समर्पित जीवन द्वारा अनेक आत्माओं को राजयोग का मार्ग दिखाया। पंजाब के विभिन्न केंद्रों पर सेवा करते हुए तथा कुल्लू सेवाकेंद्र का कार्यभार संभालते हुए आपने निष्ठा, त्याग और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। आपका सरल स्वभाव, मातृवत स्नेह और अडिग निष्ठा हम सभी के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे। हम सभी इस दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।





