मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।चोपना : वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण में ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहनीय पहल...

चोपना : वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण में ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहनीय पहल – संगम प्रोजेक्ट

चोपना(बैतूल) ,मध्यप्रदेश: स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिज़न के अंतर्गत भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान की संयुक्त पहल संगम प्रोजेक्ट के तहत वरिष्ठ नागरिकों हेतु राजयोग ध्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा दीदी ने राजयोग ध्यान को मानसिक शांति एवं आत्मबल का सशक्त माध्यम बताया। ब्रह्माकुमार नंदकिशोर भाई ने मूल्यों पर आधारित जीवन जीने का संदेश दिया, वहीं बीके सविता बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नीतू सिंह नररे, नारायण चंद्र जी (अधीक्षक, अपना घर आश्रम) एवं दिलीप कुमार (जनपद सदस्य, घोड़ाडोंगरी) ने अपनेविचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न सकारात्मक गतिविधियाँ कराई गईं। उपस्थित सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अवसर पर भ्राता नीतू सिंह नररे ( सामाजिक सुरक्षा अधिकारी),भ्राता जगदीश चंद्र जी (प्रबंधक अपनाघर वृद्धाआश्रम),बीके पूर्णिमा,बीके सविता,बीके नंदकिशोर एवं सभी वृद्धजन उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments