दिल्ली नरेला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नरेला मंडी के तत्वावधान में नरेला दिल्ली के ITBP कैंपस में रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बी के रानी, बी के मीना, ने कॉमंण्डेन्ट ऑफिसर श्री विरेंदर रावत, अस्सिस्टेंट कंमाण्डेन्ट श्री मोहन लाल कुंडी व अन्य ऑफिसर को राखी बांधी तथा राखी के आध्यात्मिक रहस्य को समझाया। बी के मीना ने योग का अभ्यास कराया। बी के देवेंद्र सिंह ने संस्था का परिचय देते हुए संस्था के द्वारा पूरे विश्व मे की जा रही सेवावो से अवगत कराया।






