ब्रह्माकुमारीज़ का राष्ट्रव्यापी अभियान – गौरवपूर्ण वृद्दावस्था एवं सम्मानित जीवन के तहत आयोजन
वाराणसी -सारनाथ, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़, क्षेत्रीय कार्यालय, सारनाथ के तत्वावधान में सारनाथ स्थित माता-पिता धाम वृद्दाश्रम में अल्पाहार के साथ कुछ आवश्यक सामाग्री प्रदान किया गया । समाज में वृद्दजनों के सम्मान और गौरव की रक्षा की प्रेरणा देने के उद्देश्य के साथ आयोजित उक्त कार्यक्रम में संस्था की सक्रिय सदस्य ब्र.कु. मीरा, देवाशीष व प्रीति निवासी गणेशपुर, तरना के साथ ब्र.कु. दिनेश ब्र.कु.मनिषा एवं ब्र.कु. परी वर्तमान निवासी बुद्दा सिटी कालोनी, सारनाथ ने बृद्दजनों को अल्पाहार एवं आवश्यक सामग्री वितरित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोटिवेशनल स्पीकर ब्र.कु. तापोशी दीदी ने कहा कि हमारे वृद्द्जन हमारे रक्षक हैं, उनके अनुभव और पालना की शीतल छांव हमें जीवन की कठीन समस्याओं रूपी तपीश से बचाती है ।वृद्दजन हमें श्रेष्ठ संस्कार रूपी फल देकर हमारे जीवन को सशक्त बनाते हैं । इसलिए अपने परिवार के वृद्दजनों की पालना हमारे लिए आवश्यक है तो इनके सुख:दुख का ख्याल रखकर सम्मान देना हमारा कर्तव्य ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमेश जी कहा कि बृद्दजनों की सेवा हमारा सौभाग्य है । ब्र.कु. विपिन भाई ने वृद्द्जनों को जीवन का सहारा और मार्ग दर्शक बताते हुए कहा कि उनका अनुभव हमें जीवन का सच्चा मार्ग दिखाता है । कार्यक्रम में महेश जी, ब्र.कु.अनिता, ब्र.कु. परी आदि ने भी अपने विचार रखते हुए बृद्दजनों से आशिर्वाद लिया । बृद्दाश्रम के प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी धीरेंद्र राय ने ऐसे सुखद आयोजन के लिए संस्था का आभार जताया ।
उक्त अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों के हाथों कुछ खाद्य पदार्थ के साथ आवश्यक सामाग्री का वितरण किया गया । संस्था के बहन-भाईयों का नि:स्वार्थ प्यार और स्नेह से माता-पिता धाम बृद्दाश्रम के लोग गदगद हुए ।
ब्रह्माकुमारीज़ क्षेत्रीय कार्यालय सारनाथ के संयोजन, क्षेत्रीय निदेशिका ब्र.कु. सुरेंद्र दीदी, प्रबंधक ब्र.कु. दीपेंद्र की प्रेरणा से आयोजित उक्त कार्यक्रम में ब्र.कु. अनिता, ब्र.कु. नैना, ब्र.कु. अनिता, ब्र.कु. दिनेश, ब्र.कु. मनिषा, ब्र.कु. परी, ब्र कु लक्ष्मीना आदि के साथ वृद्दाश्रम की कर्ताधर्ता कोमल जी आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।







