भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्लेसिंग हाउस भोपाल, सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हैवी इंडस्ट्रीज़ मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशिका (Independent Director in Ministry of Heavy Industries ) एवं योगाचार्य डॉ. आर एच लता नें कहा कि जब भी मेरे जीवन में किसी तरह की निराशा या हताशा आती है तो मैं भगवान शिव का ध्यान करती हूँ और मुझे एक उचित रास्ता दिखाई देता है | भगवान शिव ही सर्व वरदानो के दाता हैं |

कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए ब्रह्माकुमारीज़, सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. डॉ. रीना दीदी ने कहा कि सभी देवी-देवताओं तथा महापुरुषों का जन्मदिन जयंती के रूप में मनाया जाता है जैसे, श्रीकृष्ण का जन्म घोर अंधियारी रात में हुआ था, फिर भी कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। परंतु सारी सृष्टि के रचयिता, सर्व के कल्याणकारी परमात्मा शिव के अवतरण दिवस ‘महाशिवरात्रि’ के साथ “रात्रि” शब्द जोड़ा जाता है जो अनेक रहस्यों को उजागर करता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से चित्रकूट सेवाकेन्द्र प्रभारी बी के दुर्गेश दीदी एवं बी के सोनू दीदी नें अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की |
महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर शिव ध्वजारोहण भी किया गया एवं आदरणीय दीदी जी ने सभी भक्तगणों को परमात्मा शिव की प्रतिज्ञा करा कर भगवान की श्रीमत पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर कुमारी आराधना एवं कुमारी श्री नें परमात्मा शिव की महिमा का सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया | कार्यक्रम के पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।









