मुख पृष्ठराज्यअसमगुवाहाटी: श्रद्धांजलि : राजयोगिनी प्रज्ञा बहन जी का देहावसान

गुवाहाटी: श्रद्धांजलि : राजयोगिनी प्रज्ञा बहन जी का देहावसान

गुवाहाटी,असम: ब्राह्मण परिवार एवं यज्ञ की स्नेही, अथक सेवाधारी, उमंग, उत्साह, शालीनता एवं सरलता की मूर्ति, राजयोगिनी प्रज्ञा बहन जी ने 13 फरवरी 2026, सायं 4:45 बजे बापदादा की गोद ली।

आपका लौकिक जन्म 1 जनवरी 1958 को हुआ था। आपने पिछले 32 वर्षों से यज्ञ में समर्पित भाव से, ईश्वरीय सेवाएं प्रदान कर रही थीं। वर्तमान में प्रज्ञा बहन गुवाहाटी सब-ज़ोन के कनेक्शन में त्रिपुरा उदयपुर सब-सेंटर की संचालिका थीं। आपके पार्थिव शरीर को अगरतला के 2 सेंटर घुमाते हुए उदयपुर ले जाया गया और 14/02/2026 तारीख दोपहर 1 बजे तक उदयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आदरणीया प्रज्ञा बहन जी असम-मणिपुर सहित त्रिपुरा में सेवाओं की एक स्तंभ थीं। आपने सदैव सभी को सहज एवं सरल पुरुषार्थ का पाठ पढ़ाया। आपकी समर्पित सेवाएं, दिव्य गुणों एवं अथक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। आप समस्त ब्राह्मण परिवार को प्रेरणा देती रहेंगी। ऐसी महान आत्मा को, समस्त ब्राह्मण परिवार की ओर से भावपूर्ण स्नेहांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments