मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशसटई : ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सटई नगर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...

सटई : ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सटई नगर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिव भक्तों ने बड़े हर्षोल्लाह से आध्यात्मिक रीति से समझ कर मनाई महाशिवरात्रि

सटई, उत्तर प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिजावर द्वारा सटई में रविवार को महाशिवरात्रि का पवन पर्व परमपिता शिव परमात्मा के संदेशों के स्मरण, शुभ संकल्प व आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया।
इस पावन पर्व के उत्सव में सटई नगर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई तथा आए हुए अतिथियों का नित्य के माध्यम से स्वागत किया गया।
घुवारा उप सेवा केंद्र संचालिका बीके नीतू दीदी ने शिव जयंती के उत्सव के महत्व को समझाया और लोगों से अपने जीवन में आध्यात्मिकता लाने के साथ परमात्मा द्वारा प्राप्त शक्तियों से विश्व में शांति फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने परमात्मा के साथ कनेक्शन और रिलेशन को समझाते हुए कहा कि आज परमात्मा से सभी का कनेक्शन जरूर है, लेकिन रिलेशन बनाने की आवश्यकता है।
प्रोग्राम में अतिथि के रूप में असाटी समाज महिला अध्यक्ष बहन आदिश्री, एडवोकेट निरंकार पाठक जी, बाबूलाल जोशी जी आरएसएस कार्यकर्ता,
सोनी समाज अध्यक्ष अरुण सोनी जी, सोनी समाज उपाध्यक्ष नरेश सोनी जी, पत्रकार बंधु ऋषि असाटी जी सहित सभी गणमान्य उपस्थित रहे।
बीके प्रीती दीदी द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया तथा बीके रचना दीदी द्वारा आत्म परिचय सभी को प्राप्त हुआ।
आये हुए अतिथियों का सम्मान बैच, मोती की माला पहनकर किया गया।
ईश्वरीय संदेश के रूप में लघु नाटक भी बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, इसी के साथ ही बीके अवधेश भाई के द्वारा शिव तांडव से सभा में चार चांद लगे।
प्रोग्राम के अंत में सभी भक्त जिन्होंने शिव आरती कर प्रसाद प्राप्त किया तथा आए हुए अतिथियों को प्रभु प्रसाद और सौगात देकर विदाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments