इंदौर, मध्य प्रदेश । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, इंदौर प्रेमनगर द्वारा 90 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती एवं ब्रह्मा भोजन समारोह का भव्य आयोजन रविवार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को अनुभूति भवन, 30-बी प्रेमनगर, इंदौर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में 400 से अधिक ब्राह्मण वत्स एवं मेहमानों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.के. शशि दीदी जी (प्रभारी, इंदौर प्रेमनगर) रहीं। तथा उपस्थित गणमान्य अतिथि थे –
- भ्राता जवाहर मंगवानी ( अध्यक्ष : सिन्धु सहकारी साख संस्था )
- भ्राता कमलेश कालरा ( पार्षद , वार्ड क्र. 65 इंदौर )
- सिख समाज वरिष्ठ नागरिक आदरणीय समाजसेवी – भ्राता अमोलक सिंह जी ( उम्र 80 वर्ष )
बी.के. शशि दीदी जी ने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने त्रिमूर्ति शिव जयंती के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्मिक जागृति, आत्म-परिवर्तन एवं परमात्मा शिव से संबंध स्थापित करने का पावन अवसर है। इस अवसर पर पर दीदी जी ने सभी उपस्थित जनों को पवित्र जीवन, सात्विक विचार एवं नकारात्मक संस्कारों के त्याग की प्रतिज्ञा भी कराई।
उन्होंने ब्रह्मा भोजन के महत्व को बताते हुए कहा कि यह भोजन केवल आहार नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म की शुद्धता से जुड़ा हुआ आध्यात्मिक अनुभव है, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
इस अवसर पर प्रेमनगर यूनिट कि सभी उप्सेवाकेंद्रो कि इंचार्ज बहने
बी.के. यशवनी दीदी (प्रभारी, इंदौर बिजलपुर)
बी. के. शारदा बहन ( प्रभारी, इंदौर बैराठी कॉलोनी )
बी.के. संगीता बहन( प्रभारी, इंदौर लोकमान्य नगर )
बी.के. दामिनी बहन ( प्रभारी, इंदौर सुदामा नगर )
बी.के. ललिता बहन ( प्रभारी ,इंदौर उषा नगर )
बी.के. रक्षा बहन ( प्रभारी, इंदौर राजेंद्र नगर )
की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी बहनों ने परमपिता शिव परमात्मा का ध्वजारोहण भी किया एवं कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन, मौन साधना तथा ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण शांति, पवित्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
आयोजन के अंत में सभी उपस्थित जनों ने आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करते हुए समाज में शांति, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना का संकल्प लिया।








