मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर : कलश यात्रा के साथ ब्रह्माकुमारीज़ के द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का...

छतरपुर : कलश यात्रा के साथ ब्रह्माकुमारीज़ के द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

म प्र राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के साथ छतरपुर विधायक ललिता यादव जी ने किया द्वादश ज्योर्तिलिंगम मेले का उद्घाटन

छतरपुर म प्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छतरपुर के तत्वावधान मे सनातन संस्कृति का बीज परमपिता परमात्मा शिव थीम के अंतर्गत 90 वें शिव जयंती के पावन पर्व पर “द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला” का भव्य उद्घाटन आज राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार एवं छतरपुर विधायक ललिता यादव जी के करकमलों द्वारा किया गया।
इससे पूर्व एक विशाल कलश यात्रा जो सुबह 11 बजे चाचा की रसोई से प्रारंभ होकर डीआईजी कार्यालय होते हुए बस स्टैंड से चौक बाजार कोतवाली होते हुए छात्रसाल चौक, चौबे तिराहे से चाचा की रसोई पहुंची।
द्वादश ज्योर्तिलिंगम कलश यात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया और रथ पर विराजमान शिव भोलानाथ और शंकर पार्वती जी की चैतन्य झांकी की आरती उतार कर नगरवासियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
यह कलश यात्रा छतरपुर सेवाकेंद्र बीके शैलजा के मार्गदर्शन में निकाली गई जिसका प्रतिनिधित्व खजुराहो सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विद्या ने किया। इस कलश यात्रा में छतरपुर जिले की समस्त तहसीलों की ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाग लेकर इस यात्रा की गरिमा को बढ़ाया और सभी को शिव संदेश दिया।
बीके विद्या ने इस यात्रा के बारे में बताते हुए कहा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा उक्त मेला आम नागरिकों के लिए लगाया जा गया है जो 13 से 19 फरवरी तक चाचा की रसोई में आयोजित होगा। जिसमें भक्तो को एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शनो का लाभ मिलेगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 40 फिट ऊंचे शिवलिंग का दिव्य अलौकिक दर्शन होगा‌। मेला में महिला सशक्तिकरण, व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी, समाज कल्याण, युवा जागृति प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रतिदिन देवी देवताओं के चैतन्य स्वरूप का दर्शन। प्रतिदिन विभिन्न वर्गों महिला, व्यापारी, युवा, समाज सेवियों के लिए दोपहर 3 बजे से सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है। छतरपुर नगर के लिए यह पहली बार होगा जब भक्त एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शनो का लाभ उठा पाएंगे।
इस कलश यात्रा को माननीय मंत्री छतरपुर विधायक ललिता यादव, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर सीएसपी अरुण दुबे जिला जेल जेलर साहब उपस्थित रहे। सभी ने आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाली प्रदर्शनियों के बारे में जाना एवं उनकी सराहना की।
ब्रह्माकुमारी परिवार ने सम्पूर्ण नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेला का लाभ लें ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments