मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।विजयपुर: माता-पिता तथा वृद्ध जनों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कर्म...

विजयपुर: माता-पिता तथा वृद्ध जनों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कर्म नहीं -ब्रह्माकुमारी शशि बहन

विजयपुर,मध्य प्रदेश। जिला प्रशासन श्योपुर व सामाजिक न्याय विभाग तथा ब्रह्माकुमारी विजयपुर के द्वारा विकासखंड में चलाया जा रहा है गौरवपूर्ण वृद्धावस्था व सम्मानित जीवन अभियान शनिवार को लाडपुरा हुल्लपुर तथा दूल्हा वाला गांवो में पहुंचा। अभियान प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि बहन ने हल्लपुर मैं आंगनबाड़ी की माता बहनों तथा विद्यालय के बच्चों व ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहां की माता-पिता की सेवा तथा वृद्ध जनों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं होता है इसलिए अगर हम हमारे जीवन को भाग्यशाली बनाना चाहते हैं तो परिवार में माता-पिता तथा वृद्ध जनों की की दिल से सेवा करें, क्योंकि माता-पिता तथा वृद्ध जनों की सेवा से बड़ा कोई तीर्थ नहीं होता है।
इसी तरह दूल्हा वाला गांव में, आमजन तथा युवाओं को समाज सेवा प्रभाग के एडवोकेट बीके चंद्र प्रकाश भाई ने नशा मुक्त जीवन के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नशा तन मन धन की बर्बादी करता है।
तथा नशा नहीं करने को लेकर प्रतिज्ञा भी कराई गई, ग्रामीणों ने अभियान यात्रियों द्वारा दी जाने वाली सेवा की सराहना की।
तथा नियमित रूप से गांव में आकर इस तरह के आध्यात्मिक प्रवचन करने का निमंत्रण भी दिया, बीके सुभाष भाई द्वारा नशा मुक्त जीवन के पर्चा पंपलेट ग्रामीणों को बांटे गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments