परमात्मा शिव के ध्वजारोहण कार्यक्रम के, साथ किया गया मातृशक्तियो का सम्मान
विजयपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विजयपुर व जिला प्रशासन सामाजिक न्याय के द्वारा चलाया जा रहा गौरवपूर्ण वृद्धावस्था अभियान के अंतर्गत रविवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी आश्रम विजयपुर कार्यालय सभागार में मात्र शक्तियों का सम्मान का कार्यक्रम किया गया।
अभियान प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि बहन ने बताया कि शिव और शक्ति का हिंदू वह सनातन संस्कृति में महत्व है , तथा इसके आध्यात्मिक रहस्य को समझते हुए, ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े हुए श्रद्धालु सीनियर सिटीजन माता बहनों के शक्तियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में माता बहनों को तिलक लगाकर माला और दुपट्टा पहनकर व अभिनंदन किया गया, साथ ही ईश्वरीय सौगात भी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया तथा बताया शिव परमात्मा की शिवरात्रि मनाई जाती है ठीक उसी प्रकार शक्ति के रूप में माता दुर्गा के अष्ट स्वरूपों की याद में नवरात्रि मनाया जाती है परमात्मा शिव व माता दुर्गा दुर्गुणों को दूर करते हैं इसलिए महाशिवरात्रि मनाने के साथ-साथ परमात्मा शिव के संदेश को भी आत्मसात करना चाहिए, तथा कहां की संकल्प ले कि हमें अपने जीवन में ज्ञान और योग को धारण कर अपने जीवन को बुराइयों मुक्त बनाना तथा श्रेष्ठ बनाना है तभी शिवरात्रि मनाना सार्थक है कार्यक्रम में शिव ध्वजारोहण किया गया। संकल्प दिलाया गया , कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए ध्यान योग को जीवन मैं शामिल करना है जो कि वर्तमान समय में मन की शांति के लिए बहुतजरूरी है।






