मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।बेगमगंज: महाशिवरात्रि महोत्सव भक्ति और ज्ञान का संगम : बी.के. डॉ. रीना...

बेगमगंज: महाशिवरात्रि महोत्सव भक्ति और ज्ञान का संगम : बी.के. डॉ. रीना दीदी

बेगमगंज, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के  सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए ब्रह्माकुमारीज़, सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. डॉ. रीना दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि के साथ जुड़े हुए आध्यात्मिक महत्व को समझने का ये सबसे अच्छा अवसर है। शिव-लिंग परमात्मा शिव के ज्योति रूप को दर्शाता है। परमात्मा का कोई मनुष्य रूप नहीं है और ना ही उनके पास कोई शारीरिक आकार है। भगवान शिव एक सूक्ष्म, पवित्र व स्वदीप्तिमान दिव्य ज्योति पुंज हैं। इसीलिए उन्हें ज्योर्तिलिंग के रूप में दिखाया गया है, अर्थात “ज्योति का प्रतीक”।  वो सत्य है, कल्याणकारी हैं और सबसे सुंदर परमआत्मा है, तभी उन्हें सत्यम-शिवम्-सुंदरम कहा जाता है। वो सत-चित-आनंद स्वरूप भी है।

इस अवसर पर दीदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को परमात्म अनुभूति भी कराई।

महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर शिव ध्वजारोहण भी किया गया एवं आदरणीय दीदी जी ने सभी भक्तगणों को परमात्मा शिव की प्रतिज्ञा करा कर भगवान की श्रीमत पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी जी, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कंडिया जी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट जी, प्रवीण जैन जी पार्षद, गुलाब रजक जी पार्षद, शरद जैन जी महर्षि कान्वेंट स्कूल संचालक, एलबीएस स्कूल संचालक राजेश भार्गव जी, पूर्व हिंदू उत्सव समिति संजय सोलंकी जी, पूर्व हिंदू उत्सव समिति उपेंद्र सिंह ठाकुर जी, विनोद गुप्ता जी, सुरेश नाहर जी बीके मेघा दीदी, बीके श्री दीदी एवं नगर के कई सम्माननीय भाई बहने उपस्थित थे।

सभी सम्माननीय अतिथियों का तिलक, अंग वस्त्र और पुष्पों माला के साथ स्वागत किया गया एवं सभी को ईश्वरीय सौगात दी गई। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments