दिल्ली –करोल बाग : ब्रह्माकुमारीज़ करोल बाग द्वारा 90वीं शिव जयंती के उपलक्ष्य में ‘शिव वरदानी माह ’ के अंतर्गत करोल बाग एवं आसपास के क्षेत्रों में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पांडव भवन करोल बाग, Amaryllis अपार्टमेंट्स करोल बाग , कनॉट प्लेस- ब्रह्मा कुमारीज़ इनर स्पेस, जोशी रोड, सराय रोहिल्ला/किशनगंज मे मुख्य रूप से तथा अन्य कई स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने भाग लेकर राजयोग का अनुभव किया।
पांडव भवन, करोल बाग दिल्ली की निदेशिका राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि परमात्मा शिव निराकार, सर्वशक्तिमान एवं सर्वकल्याणकारी हैं। उनसे सच्चा संबंध जोड़कर मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ एवं दिव्य बना सकता है।

पांडव भवन, करोल बाग में आयोजित विशेष कार्यक्रम में श्री प्रवीण कपूर (महामंत्री, दिल्ली धार्मिक महासंघ (दिल्ली प्रदेश), गुरुग्राम सिविल जज बहन किम्मी, अक्षय कपूर (संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,भारतीय जनता पार्टी,दिल्ली प्रदेश), चार्टर्ड इंजीनियर एवं सीनियर इंश्योरेंस लॉस असेसर रोहित कुमार सिंगला सहित क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया ।
Amaryllis अपार्टमेंट्स, करोल बाग में आयोजित भव्य समारोह में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोहिणी कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गर्ग , चिकित्सक डॉ संजय राणा, RWA प्रेसिडेंट विजय गुप्ता, पूर्व एसीपी राजा राम तथा नवीन गोयल (MD, Panchanan International Pvt. Ltd.) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
जोशी रोड, करोल बाग कार्यक्रम में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशेष रवि मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मौन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौन का अभ्यास जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान बन सकता है। पंजाबी बाग से पधारी कोकीला दीदी ने शिव रात्री का रहस्य समझाया ।

सराय रोहिल्ला/किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में सराय रोहिल्ला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमदत्त तथा पार्षद पूजा मान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन, राजयोग मेडिटेशन, प्रेरक प्रवचन, “शिव निराकार हैं” विषय पर लघु नाटिका, कुमारी शिवान्या द्वारा आध्यात्मिक नृत्य तथा जोशी रोड क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
संपूर्ण ‘शिव वरदानी माह ’ के दौरान वातावरण शांति, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।








