दुआरा-जम्मू कश्मीर : ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें आए हुए मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष, जिला सांबा Asha rani जी ने हरी झंडी दिखा कर शोभा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान ध्वजारोहण ए सी आर अजय भारती द्वारा किया गया। इसी तरह से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को चित्र परदर्शनी द्वारा ईश्वरीय ज्ञान से अवगत कराया गया। इसमें आए हुए मुख्य अतिथि जिला एसीआर अजय भारती, जिला के नायब तहसीलदार, जलशक्ति के एईई सुरेंद्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष, जिला सांबा Asha rani ji शामिल हुए।






