मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।विदिशा : स्थित मानव सेवा न्यास में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर...

विदिशा : स्थित मानव सेवा न्यास में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

विदिशा, मध्य प्रदेश। बालाजीपुरम सेवा केंद्र से बीके सपना दीदी, बीके जूली दीदी एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी जी, विदिशा भाजपा मनोज कटारे जी, गायत्री परिवार मुकेश श्रीवास्तव जी, विदिशा पतंजलि योग समिति अध्यक्ष श्याम सिंह जी, समस्त गायत्री परिवार एवं विदिशा जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, दिव्यांगत बच्चे, और श्री हरि वृद्ध आश्रम से माताएं एवं भाई उपस्थित रहे। इस अवसर पर ध्यान योग से संबंधित प्रदर्शनी एवं नशा मुक्ति की छाया चित्र का अतिथियों सहित उपस्थित लोगों ने अवलोकन ध्यान से देखा सुना समझा एवं आत्मसार किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण करते हुए अपने जीवन को आध्यात्मिक की ओर प्रेरित करने के लिए प्रतिज्ञा की इसी दौरान बीके सपना दीदी ने कहा अपने जीवन के किसी एक विकार का त्याग करना ही हवन की सबसे अच्छी आहुति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments