केशोद,(गुजरात): “90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती” के उपलक्ष्य में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन, शिव महाआरती, शिव ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरजनों ने उपस्थित होकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। महाशिवरात्रि पर आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंगम के दर्शन एवं शिव ध्वज कार्यक्रम में विशाल सभा के बीच सभी को प्रतिज्ञा कराते हुए डॉ. स्नेहल तन्ना, प्रो. डॉ. जोशी साहब, डॉ. धनेशा साहब, बी.के. जीतुभाई, बी.के. शशिकांतभाई तथा ब्र.कु. रूपाबेन, मीताबेन, गीताबेन और दक्षाबेन। सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां तथा उपस्थित विशाल जनसमूह।






