शिमला, हिमाचल प्रदेश: 90वी शिव जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई, यह प्रभात फेरी शहर के अनेक स्थानों से होकर परमात्मा संदेश देती हुई निकली । अनेक आत्माओं को इसके द्वारा संदेश दिया गया सेवा केंद्र प्रभारी बी के रजनी दीदी ने शिव ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने सभी से शिव ध्वज के नीचे श्रेष्ठ समाज की रचना के लिए प्रतिज्ञा करवाई। सेवा केंद्र पर आने वाले मेहमानों के लिए कार्यक्रम रखा गया इसमें परमात्मा संदेश और शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को समझाया गया तत्पश्चात सद्भावना हाल में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।






