मुख पृष्ठराज्यराजस्थानतिंवरी: ब्रह्माकुमारीज ‘शिवालय’ सेंटर का भव्य उद्घाटन सम्पन्न

तिंवरी: ब्रह्माकुमारीज ‘शिवालय’ सेंटर का भव्य उद्घाटन सम्पन्न

तिंवरी, राजस्थान : गोकुल वाटिका, तिंवरी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवीन “शिवालय” सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन समारोह आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजयोगिनी बी.के. शीलू दीदी (माउंट आबू) एवं बी.के. पूनम दीदी (जयपुर) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में बी.के. फूल दीदी (जोधपुर) एवं बी.के. शील दीदी (जोधपुर) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज (तपोनिधि पंचायत आनंद अखाड़ा, तिंवरी) समारोह में शामिल हुए।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में राजयोग मेडिटेशन आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त माध्यम है। “शिवालय” सेंटर तिंवरी क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों के प्रसार और नशामुक्ति, चरित्र निर्माण जैसे सामाजिक कार्यों का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में कुमारी हंसी द्वारा प्रस्तुत आध्यात्मिक गीत ने सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में नगरवासी, माताएं-बहनें एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेंटर की संचालिका बी.के. बहनों ने बताया कि यहां नियमित रूप से राजयोग मेडिटेशन, गीता पाठ, नैतिक शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के नि:शुल्क कोर्स संचालित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments