आबू रोड,राजस्थान। आप सभी दर्शको ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। पिछले दो महीनों से प्रतिदिन 10 लाख से अधिक व्यूअर्स हमें सिर्फ हमारे विविध यूट्यूब चैनलों (ऑनलाइन और ऑफलाइन ) के माध्यम से प्राप्त हो रहा है। आपका यह असीम प्यार और सहयोग हमारे सभी सेवा साथियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उनके उमंग और उत्साह को निरंतर बढ़ा रहा है। साथ ही हमारे कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए कंटेंट को आप जिस सरोकार और प्रेमपूर्ण स्वीकार्यता के साथ लगातार अपनाते हैं उससे हमें अत्यंत प्रसन्नता और संतोष प्राप्त होता है। इसके लिए हम आपको दिल से अविरल भावों के साथ धन्यवाद अदा करते हैं।
हमारी सभी 14 यूट्यूब चैनलों के माध्यम से ही हम इस ऊँचाई तक पहुँच सके हैं जिसमें क्षेत्रीय भाषाओं आधारित कार्यकृम के YouTube चेनलों ने भी इस मुकाम तक पहुँचने में अहम भूमिका निभाई है। हमारा लक्ष्य तो बाबा की प्रत्यक्षता का संदेश विश्व के कोने-कोने में, जन-जन तक पहुँचाना है — यह तो केवल एक पड़ाव है। आपको सर्वविदित है कि हमारे सभी चैनल नॉन-मॉनेटाइज्ड होते हुए, क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृति को संजोते हुए, ईश्वरीय प्रेम से अभिभूत करने की कला से युक्त सर्व की सेवा में समर्पित है। जिनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ आत्माओं की सेवा करना है।
इस मुकाम पर मैं हमारे सभी 27 विभागों के सेवा साथियों और उनके समर्पण का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही हमारे साथ जुड़े एंकर, स्पीकर, गीतकार, संगीतकार, स्क्रिप्ट राइटर, सेट डिजाइनर, आईटी प्रोफेशनल्स तथा परोक्ष और अपरोक्ष सेवा देने वाले सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
इस खुशी के अवसर पर सर्वशक्तिमान बाबा के आशीर्वाद, दादियों की शुभकामनाओं तथा हमारे मेंटर आदरणीय रमेश भाई जी और उषा बहन को हम विशेष रूप से याद करते हैं और इन ख़ुशी के पलों को उनको समर्पित करते हैं ।
बाबा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की यह एक पायदान है, और हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के प्यार और सहयोग से हमें दी गई जिम्मेदारी को निभाने में हम अवश्य सफल रहेंगे।
इस उपलब्धि में विशेष रूप से सभी Godlywood Studio के विभागों का मैं आभारी हूँ। एक बार फिर आप सभी प्यारे दर्शकों का दिल से धन्यवाद।
आबू रोड : दर्शको, आपके प्रेम और सहयोग के लिए धन्यवाद
RELATED ARTICLES




