मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नौगांव : शिवलिंग की झांकी लगाकर एवं शिव ध्वजारोहण के साथ मनाई...

नौगांव : शिवलिंग की झांकी लगाकर एवं शिव ध्वजारोहण के साथ मनाई गई सच्ची-सच्ची त्रिमूर्ति शिव जयंती

नौगांव, मध्य प्रदेश। ब्रह्मा कुमारीज़ सेवा केंद्र पर शिवलिंग की झांकी लगाकर एवं शिव ध्वजारोहण के साथ मनाई गई सच्ची-सच्ची त्रिमूर्ति शिव जयंती। बीके भाई बहनों एवं अन्य भक्तगणों के साथ मिलकर नौगांव सेवा केंद्र पर शिवरात्रि का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी ने शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते तथा शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि यह शिवरात्रि परमात्मा के अवतरण का यादगार दिवस है। परमात्मा जब इस धरा पर अवतरित होते हैं तो हमारे जीवन से अंधकार को समाप्त कर प्रकाश से भर देते हैं। सभी ने शिवलिंग की झांकी के दर्शन का बड़ी श्रद्धा भावना से शिवजी की आरती की एवं शिव ध्वजारोहण मैं शामिल होकर शिव ध्वज के नीचे सभी ने अपने जीवन से कम से कम एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प किया और एक अच्छाई धारण करने का व्रत लिया। साथ ही साथ परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया। सभी को ईश्वरीय प्रसाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी, नौगांव महारानी साहब श्रीमती माया सर्वानी जी, स्टेट बैंक कैसियर रवि शंकर राय जी, रिटायर्ड शिक्षक श्री अशोक कुमार रैकवार जी, मिट्टी परीक्षण अधिकारी रविंद्र बागरे जी, बीके भाई बहिन एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे। इसी तारतम में शाम को भी शिवजी की झांकी का दर्शन करने अन्य भाई बहन उपस्थित रहे जिसमें जनपद अध्यक्ष श्री मोहन यादव जी की विशेष उपस्थिति रही। शिवजी की झांकी का दर्शन कर उनकी आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments