मुंबई पवई। महाराष्ट्र। पवई स्थित भारत के अति प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज IIT बॉम्बे (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे) में एक विशेष सेवा हुई। IIT Bombay के डायरेक्टर- प्रोफेसर शिरीष केदारे जी से डायरेक्ट मिलना हुआ। बी के ईवी स्वामीनाथन भाई, मुंबई पवई सेंटर से बी के अलका बहन, बी के महेंद्र भाई (IIT Bombay के पूर्व छात्र), बी के सचिन भाई उपस्थित रहे। डायरेक्टर सर ने बड़ी ही रूचि एवं उत्सुक्ता से वार्तालाप किया। उन्हें ब्रह्माकुमारीज़ की विश्व भर में हो रही सेवाओं के बारें में अवगत कराया, मुंबई पवई सेंटर की सेवाएँ एवं पिछले कई वर्षों से IIT Bombay कैंपस में हो रही ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सेवाओं की ओर प्रकाश खींचा।
प्रोफेसर केदारे ने ब्रह्माकुमारीज़ के भारत के युथ को एक मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की कला सिखाने के प्रति अथक प्रयासों की सराहना करते हुए विशेष इच्छा व्यक्त की कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विभिन्न वर्कशॉप्स IIT Bombay के छात्रों के लिए आयोजित की जाएँ। प्रोफेसर शांतिवन के सोलर प्रोजेक्ट के साथ भी जुड़े रह चुके हैं। बाबा के घर मधुबन भी आ चुके हैं।
साथ में बाबा के कुछ बच्चे जो IIT Bombay से PhD कर रहे हैं, बाबा के सैंपल बन उपस्थित रहे।






