- मथुरा की माननीय सांसद एवं मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ब्रह्माकुमारी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
- ब्रह्माकुमारी की ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी व वैल्यू गेम्स स्टॉल बनी आकर्षण का केंद्र
- सेवा केंद्र प्रभारी बी के कृष्णा दीदी ने बिजनेस ग्रोथ के लिए राजयोग को बताया कारगर
मथुरा, उत्तर प्रदेश। पर्यावरण सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मथुरा रिफाइनरी प्रतिवर्ष भव्य फ्लावर शो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसी क्रम में रिफाइनरी नगर स्थित नगर चौपाल में 40वां वार्षिक फ्लावर शो बहुत भव्यता के साथ आयोजित किया गया। जिसमे ब्रह्माकुमारी की ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी व वैल्यू गेम्स स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे ।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन का उद्घाटन मथुरा की माननीय सांसद एवं मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल, श्लोक कुमार, आईपीएस, एसएसपी मथुरा सहित शहर के गणमान्य प्रशासनिक अधिकारी ,रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में टाउनशिप निवासी उपस्थित रहे।
फ्लावर शो में ब्रह्माकुमारी द्वारा इंडियन ऑयल के SPRINT अभियान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी.के. कृष्णा दीदी ने अभियान की सफलता हेतु आत्म-सशक्तिकरण एवं मूलभूत नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर बल देते हुए राजयोग की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। ब्रह्माकुमारी की वैल्यू गेम्स प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने खेल-खेल में जीवनोपयोगी मूल्यों को सहज रूप से समझा। मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण मे किए जा रहे भागीरथ प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
फ्लावर शो में 100 से अधिक प्रजातियों के फ्लावरिंग प्लांट्स, डेकोरेटिव प्लांट्स एवं कट फ्लावर प्रदर्शित किए गए। फूलों से निर्मित विविध कलाकृतियों के साथ सेल्फी लेकर सभी ने यादगार क्षणों को संजोया। दो दिवसीय आयोजन में आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म के अनूठे समागम का आनंद लिया। फ्लावर शो के पश्चात मेडिटेशन।











