अंबाला , हरियाणा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, 16 कांच घर, अंबाला शहर की ओर से कला एवं सांस्कृतिक प्रभाग द्वारा “परिवार में सद्भावना की कला” विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन सिटी प्लाज़ा, अंबाला में अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता – राजयोगिनी बीके चंद्रिकाबेन जी, चेयरपर्सन, आर्ट एंड कल्चर विंग, अहमदाबाद ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि –परिवार में सद्भावना बढ़ाने का मूल मंत्र है एक-दूसरे की सराहना (Appreciation) करना।
क्षमा भाव अपनाकर पुराने मतभेदों को समाप्त करना। स्व-परिवर्तन से परिवार और फिर विश्व परिवर्तन संभव है।
जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी बीके प्रेम दीदी जी (करनाल), ने संस्था की स्थापना के नवदशकोत्सव की बधाई देते हुए परिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
आर्ट एंड कल्चर विंग प्रतिनिधि – राजयोगी विवेक भाई जी, ने ब्रह्माकुमारी संस्था की विविध सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।
अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध गायक – राजयोगी बीके युग रतन भाई जी, ने अपने मधुर एवं बहुभाषीय गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रभु प्रेम की अनुभूति कराई। वे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं।
मुख्य अतिथि – श्रीमती वीणा अग्रवाल जी, (ओनर, सिटी प्लाज़ा) ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए परिवार में सद्भावना बनाए रखने एवं स्व-परिवर्तन के संकल्प को दोहराया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: नटराज कला केंद्र के प्रतिभागियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ऋत्विक द्वारा सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कालरा जी, सुप्रसिद्ध सीए श्री ओ.पी. मोंगाया जी, श्री एस.पी. गोयल जी (उद्योगपति एवं समाजसेवी), श्री रोमिल गर्ग जी, हिंदुस्तान गैस एजेंसी की एमडी श्रीमती अर्चना मनचंदा जी, होडाई कंपनी के एमडी श्री मंजुल जी, पिंकी जग्गी जी (जग्गी सिटी सेंटर),डॉ. कोहली, डॉ. कपिल बोरा, डॉ. बंसल (ई हॉस्पिटल), डॉ. हिमांशु सिंगला (क्लीनिक्स), डॉ. बंसल (एसएमओ पॉलीक्लिनिक), नेहरू युवा केंद्र से प्रतिनिधि, आरएसएस के मुख्य अतिथि ओमकार जी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अनेक समाजसेवी ट्रस्ट के प्रतिनिधि
कार्यक्रम के अंत में 16 कांच घर की मुख्य संचालिका बीके शिवानी दीदी जी ने सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। मंच संचालन बीके किरण दीदी जी द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में आदरणीय चंद्रिकाबेन जी एवं प्रेम दीदी जी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम न केवल पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त पहल रहा, बल्कि समाज में सकारात्मकता, प्रेम और सद्भावना का संदेश भी प्रसारित करता रहा।






