मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीनई दिल्ली: पंजाबी बाग स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर 90वां...

नई दिल्ली: पंजाबी बाग स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर 90वां शिव जयंती महोत्सव उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया

सभी अतिथियों व बहन भाइयों के साथ कोकिला दीदी ने ध्वजारोहण

दिल्ली – पंजाबी बाग: ब्रह्माकुमारीज़ सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर 90वां शिव जयंती महोत्सव बड़े ही उमंग उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद बहन सुमन त्यागी जी, उनके युगल भ्राता आनंद त्यागी जी, विधायक प्रतिनिधि विपुल दुआ जी एवं मेरी दिल्ली न्यूज़ के मुख्य संपादक भ्राता राजेश गुप्ता जी व अन्य अतिथियों को केंद्र की बहनों ने तिलक और बैज पहनाकर सम्मानित किया और भाइयों ने फूलों के हार द्वारा स्वागत किया, तत्पश्चात सभी को खूब बधाईयां दी गई व सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई बहनों को अपनी शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर केंद्र निदेशिका बी.के. कोकिला दीदी ने सभी को शिव जयंती का संक्षिप्त में आध्यात्मिक अर्थ बताया, तथा अंत में समस्त बहनों भाइयों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करने के पश्चात केक काटकर शिव बाबा का जन्म दिवस मनाया व ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।

स्थानीय पार्षद बहन सुमन त्यागी जी को स्मृति स्वरूप बाबा का चित्र भेंट करते हुए केंद्र निदेशिका बी.के.कोकिला दीदी।

पार्षद बहन सुमन त्यागी जी के युगल भाजपा नेता आनंद त्यागी जी अपनी शुभकामनाएं देते हुए।

मेरी दिल्ली न्यूज़ के मुख्य संपादक भ्राता राजेश गुप्ता जी का स्वागत करते हुए केंद्र के भाई-बहन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments