वीरपुर, मध्य प्रदेश। जिला प्रशासन सामाजिक न्याय द्वारा व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से गीता पाठशाला वीरपुर में शनिवार को होली स्नेह मिलन मनाया गया।
अभियान प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि बहन ने बताया कि हिंदू सनातन संस्कृति में होली का पर्व पवित्रता व सद्भाभाव का प्रतीक है। गीता पाठशाला की नियमित रूप से ज्ञान योग करने वाली माता बहनों के साथ होली के उपलक्ष में स्नेह मिलन का कार्यक्रम अनोखे अंदाज में , गौरवपूर्ण वृद्धावस्था की अभियान के बैनर तले मनाया गया जिसमें गीता पाठशाला की सीनियर सिटीजन मातृशक्ति का सम्मान किया गया तथा सभी माता बहनों को संकल्प दिलाया गया कि परिवार गांव तथा समाज में जो भी बड़े हैं चाहे उम्र में चाहे अनुभव में या किसी भी क्षेत्र में सदैव हमारे लिए आदरणीय है। उनका जीवन गरिमामय हो इस बात का हम सबको ख्याल रखना चाहिए। जब हम सभी इस बात का ध्यान रखेंगे तो निश्चित रूप से हमारे बच्चों में भी बड़ों के प्रति आदर भाव के संस्कार उत्पन्न होंगे जो की नए भारत के निर्माण के लिए तथा हम सभी के सुख में जीवन के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में बीके प्रकाश भाई ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला तथा होली के पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया तथा कहा कि होली का अर्थ है परमात्मा के रंग में आत्मा का रंग जाना, फूलों की होली खेलने पर महत्व दिया गया साथ ही आपसी प्रेम सद्भाभाव से होली मनाने का संदेश दिया।





