मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा : ब्रह्माकुमारीज़ आर्ट गैलरी म्यूज़ियम द्वारा रामलाल वृद्धा आश्रम में होली...

आगरा : ब्रह्माकुमारीज़ आर्ट गैलरी म्यूज़ियम द्वारा रामलाल वृद्धा आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन

आगरा, उत्तर प्रदेश: Ramlal Old Age Home में ब्रह्मा कुमारीज़ आर्ट गैलरी म्यूज़ियम के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ प्रेम, सम्मान एवं आत्मीयता के रंग साझा करना रहा।
समारोह का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वृद्ध भाई-बहनों को होली के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि मन के विकारों को समाप्त कर जीवन में नई सकारात्मक शुरुआत करने का संदेश देता है।
मधु दीदी (म्यूज़ियम इंचार्ज) ने कहा कि “हो-ली” का अर्थ है जो बीत गया उसे समाप्त कर देना तथा नई उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ना।
माला दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन की हर अवस्था में आत्मसम्मान और ईश्वर स्मृति ही सच्चा सहारा है।
संगीता बहन ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा होली के आध्यात्मिक रहस्य को समझाते हुए बताया कि जब आत्मा परमात्मा के प्रेम के रंग में रंग जाती है, तभी सच्ची और स्थायी खुशी प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में श्रुति बहन, अनूप भाई, अनु बहन सेवा में सहयोगी बने। सभी के संयुक्त सहयोग से आश्रम के वृद्धजनों के लिए प्रेमपूर्वक भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही उन्हें बर्तन की सेवा भेंट स्वरूप प्रदान की गई तथा फल वितरण कर होली की शुभकामनाएँ दी गईं।
समारोह के दौरान, वृद्धजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेम और सेवा का सच्चा उदाहरण बताया।
कार्यक्रम का समापन विश्व शांति एवं सर्वमंगल की कामना के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments