मुख पृष्ठराज्यपंजाबजालंधर: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में पांच दिवसीय भव्य...

जालंधर: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में पांच दिवसीय भव्य ‘बारह ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेले’ का सफल आयोजन किया गया

जालंधर,पंजाब : आदर्श नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में पांच दिवसीय भव्य ‘बारह ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेले’ का सफल आयोजन किया गया।
मेले का उदघाटन करने के लिए सभी बी के भाई बहनें एक रैली के रूप में श्री देवी तालाब मंदिर पहुँचे. इस रैली को डॉ. पूजा कपूर (प्रेसिडेंट रोटरी क्लब), डॉ. अतिमा शर्मा (डायरेक्टर प्रिंसिपल कन्या महा विद्यालय), पंजाब ज़ोन इंचार्ज राजयोगिनी प्रेम दीदी जी एवं राजयोगिनी उत्तरा दीदी जी, BK Sandheera Behan (Center In-Charge Jalandhar), BK Vijay Behan (Sah Prabhari) ने शिव ध्वज फेहरा कर रवाना किया।
मेले का मुख्य आकर्षण रहा चालीस फुट ऊँचा विशाल शिवलिंग, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। पांचों hi दिन मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ-साथ आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आत्मा, परमात्मा और राजयोग का गहन ज्ञान भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्टर शो के माध्यम से राजयोग का अर्थ और जीवन में उसकी उपयोगिता को सरल एवं रोचक शैली में समझाया गया।
श्रद्धालुओं के लिए स्पिरिचुअल वैल्यू गेम्स का भी विशेष प्रबंध किया गया था, जिनके माध्यम से उन्होंने जाना कि हमारे अंदर बहुत से विकार छुप कर बैठे हैं और हमें इन्हें राजयोग के माध्यम से बहार निकालना है।
मेले में भक्तों के लिए सबसे दिलचस्प रहा ‘माइंड स्पा’ का स्टाल। यहां श्रद्धालुओं को तीन से चार मिनट की विशेष कमेंट्री के माध्यम से गहन शांति, परमात्म मिलन का सुख और सकारात्मक संकल्पों का अनुभव कराया गया। साथ ही, मेडिटेशन के लिए एक विशेष क्यूआर कोड भी उपलब्ध करवाया गया, जिसे स्कैन कर श्रद्धालु कहीं भी और कभी भी राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं। राजयोग सीखने के इच्छुक भक्तों को शहर के सभी ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्रों की जानकारी भी प्रदान की गई।
मेले के उद्घाटन और समापन समारोह में श्री देवी तालाब मंदिर के महासचिव श्री राजेश विज जी, श्री शीतल विज जी (Adhyaksh Shri Devi Talaab Mandir) तथा लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जालंधर के मेयर श्री विनीत धीर, पूर्व सीपीएस श्री के डी भंडारी, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री महिंदर भगत, दैनिक उत्तम हिन्दू के मुख्य संपादक श्री इरविन खन्ना, श्री हिन्दू तख्त भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कुणाल अग्रवाल, लवली ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश मित्तल एवं वाइस चेयरमैन श्री नरेश मित्तल, श्री गौरी शंकर मंदिर के अध्यक्ष श्री जतिंदर महाजन, पूर्व मेयर श्री जगदीश राज राजा तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. धीरज भाटिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मेले में पहुंचकर बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए और आध्यात्मिक संदेश प्राप्त किया। सभी विशिष्ट अतिथियों और नागरिकों ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक मेले की सराहना की।
समापन समारोह में सभी ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से शक्तिशाली मेडिटेशन किया। इस अवसर पर राजयोगिनी संदीरा दीदी, राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी और राजयोगिनी विजय दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के सफल आयोजन में उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments