मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।बैतूल: वाह जिंदगी वाह” ने जगाई नई चेतना — तीन दिवसीय आध्यात्मिक...

बैतूल: वाह जिंदगी वाह” ने जगाई नई चेतना — तीन दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन हुआ सम्पन्न

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास (डी.डी.) उइके सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति, सैकड़ों लोगों ने लिया सकारात्मक जीवनशैली का संकल्प

बैतूल,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ भाग्यविधाता भवन, बैतूल में आयोजित त्रिदिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम “वाह जिंदगी वाह” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रेरणादायी आयोजन ने शहर में सकारात्मक सोच, आत्मिक जागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों की अलख जगाई।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास (डी.डी.) उइके की विशेष उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने संस्था द्वाराकिए जा रहे आध्यात्मिक जागरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समापन अवसर पर श्री दिनेश चंद्र थपलियाल (प्रधान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश), श्री शिव बालक साहू (प्रधान, कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश), श्री सुरेश यादव (प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश), भ्राता गोवर्धन पाठी (तहसीलदार), श्री सुधाकर पवार (भाजपा जिला अध्यक्ष), बहन डॉ. पुष्पलता साबले, डॉ. शैला मुले तथा डॉ. कैलाश वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। बीके मंजू दीदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में यदि व्यक्ति अपनी सोच को सकारात्मक और आध्यात्मिक बना ले, तो जीवन की हर परिस्थिति सहज और सुखद बन सकती है।मुख्य वक्ता भ्राता प्रो. बीके गिरीश जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा, “जीवन को बदलने के लिए परिस्थितियां नहीं, दृष्टिकोण बदलना आवश्यक है।” उन्होंने राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मबल, धैर्य और मानसिक शांति प्राप्त करने का संदेश दिया।

तीन दिवसीय इस आयोजन में राजयोग मेडिटेशन, जीवन प्रबंधन, तनाव मुक्ति एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments