मुंबई-मुलुंड, महाराष्ट्र। भारतीय कथावाचक व बागेश्वर धाम के संस्थापक तथा सनातन धर्म संस्कृति के प्रचारक श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है से मुलुंड सेवाकेंद्र की वरिष्ठ राजयोग शिक्षीका बी के वर्षा दीदी ने स्नेहभरी मुलाकात की।
बी के वर्षा दीदी ने बागेश्वर धाम सरकार जी का फुलों का गुलद्ता देकर से स्वागत किया। बी के डॅाक्टर दीपक हरके ने उन्हे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बी के वर्षा दीदी ने बागेश्वर धाम सरकार जी को संस्था की गतीविधीयो से अवगत कराते हुए उन्हे परमपिता परमात्मा शिव बाबा का परिचय देकर परमपिता परमात्मा शिव की फ्रेम और सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता बी के शिवानी दीदी की असीम आनंद की ओर किताब भेट दिया गया। संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू राज आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर बी के डॅा दीपक हरके तथा बी के गौरी दीदी उपस्थित थे।






