जगदलपुर, छत्तीसगढ़। सेवाकेन्द्र की बहनों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से जगदलपुर प्रवास के दौरान मुलाकात की।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने राष्ट्रपति का स्वागत कर उन्हें छत्तीसगढ़ की सेवाओं से अवगत कराया।
रायपुर में हाल ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासियों के लिए आयोजित कार्यक्रम बस्तर पण्डुम का उद्घाटन करने के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रैपदी मुर्मु जी का जगदलपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर रायपुर सेवाकेन्द्र की बहनों को राष्ट्रपति महोदया ने सौजन्य भेंट के लिए आमंत्रित किया था।
सरकारी गेस्ट हाउस में माननीय राष्ट्रपति महोदया को ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी भावना दीदी द्वारा उन्हें शाल तथा ब्रह्माकुमार महेश भाई द्वारा यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। साथ में ब्रह्माकुमार तरूण जिन्दल भाई भी उपस्थित थे। माननीय राष्ट्रपति महोदया से चर्चा करते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें छत्तीसगढ़ में की जा रही ईश्वरीय सेवाओं से अवगत कराया।








