मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।करेली : होली के रंग आत्मा के गुणों के प्रतीक हैं -...

करेली : होली के रंग आत्मा के गुणों के प्रतीक हैं – ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी

करेली, मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र प्रभु उपहार भवन में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें रंगोली, दीप प्रज्वलन, और सांस्कृतिक नृत्य शामिल थे। करेली सेवाकेंद्र प्रमुख ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के आध्यात्मिक रहस्य को समझाया और बताया कि ये सात रंग हमारी आत्मा के सात गुणों के प्रतीक है

  1. ज्ञान का रंग नीला है, जो आत्मा को सही और गलत के बीच फर्क करने की क्षमता प्रदान करता है।
  2. पवित्रता का रंग सफेद है, जो आत्मा को निर्मल, सात्विक और निस्वार्थ बनाता है।
  3. शांति का रंग हरा है, जो मन को स्थिर और शांत रखता है।
  4. प्रेम का रंग गुलाबी है, जो दिलों को जोड़ता है और निस्वार्थ भाव से सभी के साथ जुड़ने की प्रेरणा देता है।
  5. सुख का रंग पीला है, जो जीवन में सात्विक और आंतरिक खुशी को महसूस कराता है।
  6. आनंद का रंग नारंगी है, जो भीतर से गहरे आनंद या परम प्रसन्नता का अनुभव कराता है।
  7. शक्ति का रंग लाल है, जो मुश्किलों में संभलने, मानसिक और आध्यात्मिक दृढ़ता प्रदान करता है।
    ये रंग आत्मा के गुणों को दर्शाते हैं जिन्हें आत्मा का खजाना कहा जाता है ,हम सभी को इन गुणों को धारण कर स्वयं का जीवन तो श्रेष्ठ बनाना ही है साथ ही सभी को भी इन गुणों का रंग लगाकर उनका जीवन भी खुशहाल श्रेष्ठ बनाना है और यह सब परमपिता परमात्मा शिव द्वारा सिखाए गए प्राचीन राजयोग से सहज ही संभव है इस सहज राजयोग की शिक्षा या अभ्यास ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में प्रतिदिन निशुल्क कराया जाता है l
    इस समारोह में भाग लेने वाले लोगों ने होली का आध्यात्मिक रहस्य जाना और एक-दूसरे को रंगों के साथ-साथ प्रेम और शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा एक-दूसरे को बधाइयाँ देने और फूलों की होली खेलने के साथ हुआl
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments