आबू रोड राजस्थान। बापदादा की अति प्यारी,यज्ञ कि विशेष सेवा रत्न, मधुरवाणी की धनी आदरणीय गीता दीदी जी(शांतिवन) आज 11/3/2026 को अमृतवेला 2 बजे बापदादा की गोद में समा गई।
राजयोगिनी बी के गीता दीदी बिज़नेस सर्विस विंग की मुख्यालय सयोजक रही। उन्होंने ज्ञानसरोवर में आवास निवास में मुख्य सेवा दी। आप सीनियर राजयोग शिक्षिका रही, आप बेसिक ज्ञान को बहुत सरल शब्दों में स्पस्ट करती रही। दादियों की लाड़ली रही ,दादियों की पालना में पली बी के गीता दीदी ने बहुत सारी दुवायें प्राप्त की। आप एक अच्छी राजयोग शिक्षिका, ब्रह्मा कुमारीज़ टीचर्स ट्रेनर रही। आपने दादियों ने दिए वचनों को हूबहू पालन किया। ऐसी विशेष आत्मा को पूरे ब्राह्मण परिवार की तरफ़ से शत शत नमन।




