मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रकामठी: जागतिक महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

कामठी: जागतिक महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

कामठी, महाराष्ट्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रनाळा कामठी स्थित सद्भावना भवन में International Women’s Day बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्साह का प्रतिक दीप प्रज्वलन किया गया ।
जिसमें महिला सशक्तिकरण पर भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है—चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान, राजनीति, खेल या व्यापार।
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया। कई स्थानों पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देना ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना है। उक्त उद्गार ब्र कु शिलू दीदी ने उच्चारित किया और शुभकामनाये प्रदान की।
कार्यक्रम में विशेष 95 वर्षीय उषा माताजी मगरे इनको सन्मानित किया गया| कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का स्वागत किया गया| तथा सुंदर नृत्य की प्रस्तुती दी गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से माजी उपसभापती विमलताई साबळे, मुख्याध्यापिका सुनिता ताई रेवतकर, केंद्रीय विद्यालय की अनिता मॅम, तहसील कार्यालय के नंदा सोनसरे मॅम, गादा के पोलिस पाटील वंदना चकोले मॅम, बँक ऑफ महाराष्ट्र की आम्रपाली बहन कुसुमताई पोतनवार , कल्पना गायधने, चंदा भालकर, काजल वडे भारती हिंदुजा, कुंदा पराते, मंजू वैद्य, विजया येळेकर, शांता रडके आदि महिलाओ की उपस्थिती थी| कार्यक्रम का संचालन और आभार ब्र कु वंदना दीदी ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments