मुख पृष्ठराज्यतेलंगानाहैदराबाद: शांति सरोवर के समर्पित बी के प्रसाद भाई के शरीर छोड़ने...

हैदराबाद: शांति सरोवर के समर्पित बी के प्रसाद भाई के शरीर छोड़ने का समाचार

हैदराबाद, तेलगाना। बापदादा के अति स्नेही-सहयोगी, सदा अथक सेवाधारी तथा यज्ञ रक्षक बनकर रहने वाले प्रसाद भाई जिनकी उम्र 57 वर्ष थी, आप पिछले 17 वर्षों से समर्पित रूप से शांति सरोवर, हैदराबाद में रहकर अपनी सेवायें दे रहे थे l आप बहुत ही शांत स्वभाव वाले थे, आपके व्यक्तित्व में निर्माणता तथा सरलता झलकती थी जिसके कारण आप सबकी दुवायें प्राप्त करते थे, सदा हां जी का पार्ट बजाने वाले आप निष्काम सेवाधारी थे, शांति सरोवर में आप स्टोर की सेवाएं सम्भालते थे l
6 मार्च, शुक्रवार के दिन लगभग 11 बजे एक Hydrogen balloon उड़कर शांति सरोवर के केम्पस में आया जिसे प्रसाद भाई, कृष्णा भाई (समर्पित भाई) तथा दो कर्मचारियों ने मिलकर एक तरफ धकेलने की कोशिश की और इसी कोशिश में उस बलून से एक बहुत बड़ा अग्नि विस्फोट हुआ जिसमें प्रसाद भाई, कृष्णा भाई तथा दोनों कर्मचारी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए परन्तु इस विस्फोट में प्रसाद भाई का 65% शरीर जल गया l तुरंत ही सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी का जरुरी उपचार आरम्भ किया, शुरू में सभी को ICU में रखा गया परन्तु प्रसाद भाई की हालत में सुधार न होने के कारण बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया l
आज सतगुरुवार के दिन सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर प्रसाद भाई ने अपनी पार्थिव देह का त्याग कर प्यारे बाबा की गोद ली l आप जाते जाते हम सभी को अचानक तथा एवररेडी रहने का पाठ पढ़ाकर गए l ऐसी महान आत्मा को समस्त ब्राह्मण परिवार अपनी भावभीनी श्रधांजलि अर्पित करता है l अन्य तीनों भाइयों का उपचार अभी भी चल रहा है l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments