मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।चंदला: सकारात्मक मीडिया समाज परिवर्तन का सशक्त आधार- पत्रकारों का सम्मान”

चंदला: सकारात्मक मीडिया समाज परिवर्तन का सशक्त आधार- पत्रकारों का सम्मान”

चंदला, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चंदला में “सकारात्मक मीडिया समाज परिवर्तन का सशक्त आधार” विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा परमपिता परमात्मा शिव की आरती के साथ हुई। इस दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी सुलेखा बहन ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज को सही दिशा देने वाली सबसे सशक्त ताकत है। यदि मीडिया सकारात्मकता, संस्कार और नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाए तो समाज में बड़े परिवर्तन संभव हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ाने का प्रभावी मंच भी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का ब्रह्माकुमारी भारती दीदी द्वारा सम्मान कर उनके समाज सेवा में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकार विनय निगम, राजेश निगम, राजेश सोनी, राजेश शुक्ला, रवि राजपूत सहित कई गणमान्य नागरिक और ब्रह्माकुमारीज के सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments